उत्तराखंड के लिए दुखद खबर, एक और लाल भारत मां की रक्षा के लिए शहीद।

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर, एक और लाल भारत मां की रक्षा के लिए शहीद।
Spread the love

चमोली– उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। एक और लाल भारत मां की रक्षा के लिए शहीद हो गया। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए।

गैरसैंण ब्लॉक के कुनिगाड गांव का रहने वाला थे शहीद रुचिन सिंह रावत।

बुजुर्ग माता-पिता पत्नी व चार वर्षीय बच्चे को छोड़ गए अपने पीछे।

राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद।

जम्मू कश्मीर के उधमपुर यूनिट में थे तैनात।

9 पैरा में कमांडो थे शहीद रुचिन रावत।जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में मुठभेड़ में चमोली जिले के गैरसैण का लाल भी शहीद हुआ है। शहीद रुचिन सिंह रावत गैरसैंण ब्लॉक के कुनिगाड गांव का निवासी था। रुचिन सिंह रावत जम्मू कश्मीर के उधमपुर यूनिट में तैनात थे। शहीद रुचिन रावत 9 पैरा में कमांडो थे।

 

उनके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी व चार वर्षीय बच्चा है। शहीद रावत राजौरी के घने जंगलों वाले कंडी इलाके में आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में जान गंवाने वाले पांच सैनिकों में शामिल थे। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने जवाबी कार्रवाई में विस्फोटक से ब्लास्ट किया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए थे जबकि चार जवान घायल हो गए थे। घायल चार जवानों को उधमपुर के कमांड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इनमें से तीन जवानों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *