रोडवेज बस और पिकअप वाहन की हुई आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, बस चालक की मौत,कई यात्री घायल।

रोडवेज बस और पिकअप वाहन की हुई आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, बस चालक की मौत,कई यात्री घायल।
Spread the love

रामनगर–  शुक्रवार की दोपहर हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर रामनगर आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस की भिड़ंत रामनगर हल्द्वानी बाईपास पुल के पास सामने से आ रही पिकअप वाहन से हो गई, तो वही दोनों वाहनों की भिड़ंत से रोडवेज की बस पैराफिट तोड़कर नीचे गिर गई, बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर लोग पुल से नीचे पहुंचे, और उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में मौजूद यात्रियों को बाहर निकालने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस वाहनों के माध्यम से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया घटना के बारे में जानकारी देते हुए रोडवेज बस के परिचालक करमपाल सिंह ने बताया कि बस में चालक और परिचालक सहित 18 लोग सवार थे मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस घटना में रोडवेज बस के चालक गुरु बदन सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बस में सवार 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।  जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड रोडवेज के हल्द्वानी डिपो की एक बस वाहन संख्या यूके-07-पीए-2487, शुक्रवार दोपहर बाद हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही थी। बताया गया है कि जैसे ही यह बस नया पुल के पास पहुंची तो रामनगर की ओर से आ रही एक पिक‌अप वाहन संख्या यूके-04-पीए-5728 से भिड़ गई। जिससे न केवल बस पुल के किनारे बनी रेलिंग तोड़ते हुए 15-20 फिट नीचे गिरकर पलट गई बल्कि बस चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *