सेलाकुई पुलिस द्वारा अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गांजा तस्कर को किया गया गिरफ्तार।
देहरादून– अवैध नशा चरस, गांजा, स्मैक आदि खरीदने, बेचने व तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए।
थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई को सूचनाये प्राप्त हुई कि सेलाकुई व आसपास क्षेत्र मे गांजा तस्करी की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा जगह जगह पर नशा तस्करों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिस पर चैकिंगकर्ता पुलिस टीम द्वारा आसन नदी की ओर पीठ वाली गली सेलाकुई क्षेत्र से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे अभियुक्त दीनबंधु मिश्रा पुत्र कुशेश्वर नाथ मिश्रा निवासी ग्राम सैदपुरा थाना गोदियाकाठी जिला सिवान बिहार को रोककर चैक किया तो इसके कब्जे से 1.230 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद हुआ।
जिसका हाल पता किराएदार लालू जी का मकान जमनपुर थाना सेलाकुई देहरादून उम्र 32 वर्ष।
पूछताछ में बताया गया कि वह मूल रुप से बिहार का निवासी है आज गांजा को बिंदाल पुल देहरादून से किसी अनजान व्यक्ति से खरीद कर अभियुक्त ओधौगिक क्षेत्र सेलाकुई मे मजदूरों, कंम्पनी वर्करों व छात्रो को बेचने के लिए जा रहा था कि इसको पुलिस ने पकड़ लिया, एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, पकड़े गये अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

