थाना प्रेमनगर के बिधोली में छात्र ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।
देहरादून– थाना प्रेमनगर को 112 पर एक व्यक्ति द्वारा बिधौली में घर के अन्दर फांसी लगाने की सूचना मिली जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर आशीष सिंह नाम के व्यक्ति के घर पर किराये पर रह रहे गौरव गोयल उम्र 22 वर्ष निवासी जयपुर राजस्थान के द्वारा अपने किराये के कमरे पर रोशनदान के एंगल पर लटक कर फांसी लगायी गयी थी। जिसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल पहुँचाया गया, जंहा डॉक्टर द्वारा गौरव गोयल को मृत घोषित किया गया। मृतक मूल रुप से जयपुर राजस्थान का निवासी है जो कि UPES कॉलेज में डिजिटल डिजाइनिंग के कोर्स का द्वितीय वर्ष का छात्र था। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। व मृतक के मोबाइल फोन में आत्म हत्या करने के सम्बन्ध में वीडियो प्राप्त हुआ है। जिसके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। मृतक के शव का पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया जंहा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

