आखिर Paytm से कौन करा रहा है डिजिटल दान..? किसने लगाए बदरीनाथ और केदारनाथ में पेटीएम कोड..? जांच में जुटी पुलिस।
देहरादून– बदरी और केदार मंदिर में क्यूआर कोड लगाने के जांच के आदेश
डीएम मयूर दीक्षित ने केदारनाथ मंदिर के द्वार पर क्यूआर कोड लगाने के जांच के दिए आदेश
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी- मयूर दीक्षित,डीएम, रुद्रप्रयाग
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का बयान
बीकेटीसी ने कोई क्यूआर कोड नहीं लगाया है-अजेंद्र अजय, अध्यक्ष, बीकेटीसी
पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की गई है-अजेंद्र अजय, अध्यक्ष, बीकेटीसी
ये क्यूआर कोड दोनों धामों में कपाट खुलने के दिन ही लगाए गए थे-अजेंद्र अजय, अध्यक्ष, बीकेटीसी
अफसरों के संज्ञान में आने पर कोड उतार दिए गए थे-अजेंद्र अजय, अध्यक्ष, बीकेटीसी
बीकेटीसी की ओर से पेटीएम का प्रयोग नहीं किया जाता है। -अजेंद्र अजय, अध्यक्ष, बीकेटीसी।
आखिर paytm से कौन करा रहा है डिजिटल दान..?
किसने लगाए बदरीनाथ और केदारनाथ में पेटीएम कोड..?
दान के लिए QR कोड वाले बोर्ड लगाने पर बीकेटीसी सख्त, होगी एफआईआर
केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर में कई स्थानों पर दान के लिए क्यूआर कोड के बोर्ड लगाने के मामले में बीकेटीसी ने पुलिस को तहरीर दी है। समिति का कहना है कि मंदिरों में दान के लिए क्यूआर कोड के बोर्ड बीकेटीसी की ओर से नहीं लगाए गए थे।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि दोनों धामों में कपाट खुलने के दिन ये बोर्ड लगाए गए थे। मामला बीकेटीसी के अधिकारियों के संज्ञान में आने पर उसी दिन बोर्ड उतार दिए गए थे। बीकेटीसी अधिकारियों ने पहले अपने स्तर से इस मामले की छानबीन की।
इसके बाद रविवार को केदारनाथ मंदिर अधिकारी ने केदारनाथ पुलिस चौकी और बदरीनाथ में प्रभारी अधिकारी की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। अजेंद्र ने यह भी बताया कि बीकेटीसी की ओर से वर्तमान में अपने कामकाज में पेटीएम का प्रयोग नहीं किया जाता है।


