उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, मैदानी जिलों में फसलों को हो सकता है नुकसान।

Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है, 18 अप्रैल से उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम गति की बारिश होने का अनुमान है, मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की माने तो 18 अप्रैल की रात से मौसम बदलना शुरू होगा, जिसमें 19 और 20 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम गति की बारिश होगी 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक मौसम में एक बार फिर से बदलने लगेगा और बारिश का कम होना शुरू होगा।

मौसम निदेशक के माने तो उत्तराखंड में मौसम का यह बदलाव फॉरेस्ट फायर और आम जनता के लिए गर्मियों में राहत देने वाला है। मौसम निदेशक ने कहा कि बारिश के चलते जहां जंगलों में आग में कमी होगी वही तापमान बढ़ने से आम जनता को भी गर्मी से राहत मिलेगी । मौसम निदेशक ने किसानों को चेतावनी देते हुए कहा कि जहां  फसल पक चुकी है उसको जल्द से जल्द कटाई करनी चाहिए जिससे फसल को नुकसान से बचाया जा सके, तो वहीं मैदानी जनपदों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *