पी एल पुनिया का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा,प्रदेश में हो रही बड़े नेताओं की बयानबाज़ी पर लगा पाएंगे लगाम।
देहरादून– कांग्रेस पार्टी में पिछले 3 दिनों से लगातार बैठकों का सिलसिला जारी रहा, आज भी केंद्रीय पर्यवेक्षक पीएल पुनिया पार्टी के फ्रंटल पदाधिकारियों के साथ में बैठक की, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है पार्टी के भीतर, पार्टी के बाहर जो भी बयानबाजी हुई है उस पर भी विचार किया जा रहा है ।
साथ में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी विचार मंथन कर रही है किस तरह से संगठन को मजबूत किया जा सकता है आगे संगठन को मजबूत करने के लिए और क्या कदम उठाया जा सकता है इन तमाम पहलुओं पर पार्टी गंभीरता पूर्वक विचार मंथन कर रही है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय पर्यवेक्षक पी एल पूनिया का आज तीन दिवसीय देहरादून दौरे के आखरी दिन था, जिसके बाद वह अब वापस दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रुप में पहुंचे पीएल पुनिया ने इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी में चल रही अंतरकलह और वरिष्ठ नेताओं के लगातार सामने आ रही बयानबाजी को लेकर कई बैठे ली। वही ज्यादा जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बताया कि बैठकों के दौरान सभी की बातचीत को सुना गया और सभी को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए गए हैं जिससे कि समन्वय में जो कमी मिल रही है वह समय रहते दूर हो सके। जिसके बाद अब प्रदेश प्रभारी द्वारा 2 दिन में रिपोर्ट तैयार कि जाएगी और हाईकमान को वह रिपोर्ट सौंपी जाएगी। वही प्रदेश अध्यक्ष से यह सवाल किया गया कि लगातार बयानबाज़ी करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी तो उन्होंने कहा कि मेरा इतना बड़ा कद नहीं है कि में कार्यवाही कर सकूं, मैं बस यही चाहता हूं कि इस तरह की की बयान बाजी जल्द से जल्द खत्म हो।
वही महत्वपूर्ण बैठको में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे।

