भीड़ में एसएसपी संग फोटो खिंचाकर तीतर बन रहा सलमान, हरिद्वार पुलिस ने कतरे पर, ईनामी बदमाश को पहुंचाया सलाखो के पीछे ।
हरिद्वार– भीड़ का फायदा उठाकर एसएसपी संग खिंचाई फोटो, अब पुलिस ने पहुँचाया जेल, एसएसपी अजय सिंह द्वारा गिरफ्तारी पर दस हजार ईनाम की घोषणा।की गई थी। ऐसे लोग यह न सोचें कि किसी अधिकारी संग फोटो खिंचवाकर वे उसका फायदा उठा सकते हैं, अपराधियो को बचने के लिए कोई जगह नही मिलेगी,फेसबुकिया और सोशल मीडियाबाजो पर है हरिद्वार पुलिस की है पैनी नज़र।
जब भी किसी जनपद में नये विभागाध्यक्ष/मुखिया का आगमन होता है तो आमजन द्वारा नए मुखिया को बधाई शुभकामना संदेश दिया जाता है और अगर अधिकारी की आम शोहरत बेहतर हो तो बड़ी संख्या में लोगों द्वारा शिष्टाचार भेंट में फूलों का गुलदस्ता आदि के साथ अधिकारी संग फोटो खिंचवाने की होड़ सी लगी रहती है।
कुछ असामाजिक तत्व भीड़ का फायदा उठाकर नए अधिकारी संग फोटो को सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यम से उसका दुष्प्रचार अपनी साख को बेहतर एवं गलत तरीके से लाभ कमाने में लगाते हैं और अपने साथ के लोगो में नए अधिकारी से मधुर संबंध होने का ढोंग करने का प्रयास करते हैं।
ऐसे ही भीड़ का फायदा उठाकर एसएसपी हरिद्वार संग खिंचाई अपनी फोटो को गलत नीयत के साथ प्रचारित करने में पीरपुरा मंगलौर का सलमान चिन्हित हुआ है। जो कोतवाली मंगलौर से एनडीपीएस एक्ट में वर्तमान में वांछित है, एसएसपी के निर्देश पर उक्त के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी के लिए एनबीडब्ल्यू भी लिया गया है। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा उपरोक्त सलमान की गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित करते हुए इस प्रकार के असामाजिक सभी लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है जो सोचते हैं कि भीड़ का फायदा उठाकर वह अधिकारी संग फोटो खिंचा लेंगे और आम जनता को धोखे में डालेंगे। एसएसपी द्वारा उक्त सलमान पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई व उसकी कुंडली खंगालने के लिए कोतवाली मंगलौर को निर्देशित किया गया है।
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह की बेहतर आम शोहरत का कुछ दिन पूर्व भारी भीड़ में उनके साथ फोटो खिंचाकर फायदा उठाते हुए अपने जानने वालों में अधिकारी से मधुर संबंध होने का ढोंग करने वाले सलमान पुत्र जहांगीर निवासी मंगलौर को भारी पड़ा, आज हरिद्वार पुलिस ने गांव पीरपुरा से दबोच लिया। एनडीपीएस एक्ट में वांटेड एवं 10 हजार के ईनामी सलमान उपरोक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं अपनी गलती की माफी मांगते हुए सलमान ने कहा “अब मैं पूरी जिंदगी ऐसा किसी के साथ नहीं करूंगा”।

