एक शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो अलग अलग चोरी किये ई-रिक्शा बरामद सेलाकुई पुलिस ने चोरी की दो घटनाओ का किया पर्दाफाश। 

एक शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो अलग अलग चोरी किये ई-रिक्शा बरामद सेलाकुई पुलिस ने चोरी की दो घटनाओ का किया पर्दाफाश। 
Spread the love

देहरादून– थाना सेलाकुई मौ0 नाजिम पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मिलन चौक राणा गेस्ट हाउस के पास थाना सेलाकुई जनपद देहरादून ने थाना सेलाकुई शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपना इ रिक्शा सेलाकुई निगम रोड पर खडा किया था और जब वह बाद मे उक्त स्थान पर गया तो वँहा से ई रिक्शा गायब था, तत्काल थाना सेलाकुई पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध ई-रिक्शा चोरी का रिपोर्ट की गई। ओर सुरेश चंद पुत्र हरिचन्द निवासी ग्राम सिहानी वाला ने थाना सहसपुर जनपद देहरादून में चौकी सभावाला थाना सहसपुर में शिकायत दी कि रात्रि मे उनके घर के बाहर खड़ा किया ई रिक्शा चोरी कर लिया गया ।

 इन दो घटनाओं में थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई पर दो अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं एवं गठित पुलिस टीमों को थाना क्षेत्र में एवं आसपास संवेदनशील स्थानों तथा सीसीटीवी कैमरौं को चैक करने तथा आने जाने वाले रास्तों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के लिए कहा गया।
धूलकोट तिराहा से अभियुक्त शमीम पुत्र तस्लीम निवासी लढौरा थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उम्र 27 वर्ष को थाना सेलाकुई को चोरी की गई ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया गया शातिर शमीम से मौके पर की गई पूछताछ पर  द्वारा बताया गया कि उसका दोस्त सद्दाम पुत्र शकूर निवासी मंगलौर हरिद्वार हैं यह दोनों चोई बस्ती रामपुर सहसपुर में किराए पर रहते थे दोनों ने आपस में मिलकर ई-रिक्शा चोरी करने की योजना बनाई और योजना के मुताबिक पहले इन दोनों के द्वारा सेलाकुई क्षेत्र से एक ई रिक्शा चोरी किया और उस ई रिक्शा को धूलकोट के जंगल में झाड़ियों में छुपा दिया उसके बाद इनके द्वारा सभावाला सहसपुर क्षेत्र से भी एक ई-रिक्शा को चोरी किया और उस रिक्शा को भी इनके द्वारा धूलकोट के जंगल में छुपा दिया था। दोनों की योजना थी कि उपरोक्त दोनों ई-रिक्शा को वह रुड़की ले जाकर महंगे दामों में बेच कर मोटा मुनाफा कमाएंगे जिस पर अभियुक्त सद्दाम जो घटना का मास्टरमाइंड है वह उपरोक्त दोनों ई-रिक्शा को बेचने के लिए रुड़की मंगलौर में कस्टमर खोजने चला गया और योजना के मुताविक अभियुक्त सद्दाम के द्वारा अभियुक्त शमीम को रात्रि में एक ई रिक्शा को धूलकोट से लेकर रुड़की मंगाया तब शातिर शमीम थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत चोरी किए गए ई-रिक्शा को लेकर मौका पाकर रात्रि मे रुड़की जा रहा था कि उसको गठित पुलिस टीम द्वारा धूलकोट तिराहे पर ही रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त शमीम की निशांदेही पर चौकी सभावाला थाना सहसपुर क्षेत्रांतर्गत चोरी किए गए ई रिक्शा को भी समय रहते बरामद कर दोनों ई रिक्शा चोरी की दो घटनाओं का किया गया पर्दाफाश।

*वांछित /फरार अभियुक्त- सद्दाम पुत्र शकूर निवासी बूढपुर थाना मंगलौर जिला हरिद्वार की तलाश जारी है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *