पुष्कर सिंह धामी पहुंचे बद्रीनाथ धाम, यात्रियों से बात कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

पुष्कर सिंह धामी पहुंचे बद्रीनाथ धाम, यात्रियों से बात कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने आज सुबह सवेरे श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर बद्री विशाल के दर्शन किए है। साथ ही धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों से भी मुलाकात कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। केदारनाथ धाम के साथ ही बद्रीनाथ धाम का कायाकल्प करना भी प्रधानमंत्री  मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। जिसको देखते हुऐ उत्तराखंड सरकार ने मास्टर प्लान बनाकर बद्रीनाथ धाम का विकास करने की योजना बनाई है।

05 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम आ रहे है। जहां बाबा केदार के दर्शन करने के साथ ही पीएम मोदी पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे और कई योजनाओं का लोकर्पण भी करेंगे। ऐसे में उम्मीद है कि पीएम मोदी बद्रीनाथ धाम के विकास कार्यों की समीक्षा मुख्यमंत्री धामी कर सकते है। जिसकी तैयारी और ग्राउंड जीरो का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री धामी बद्रीनाथ धाम पहुंचे है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *