तल्ला मनकोट के ग्रामीण पहुचे जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय,सड़क कटान का कार्य करने वाले ठेकेदार द्वारा अमल में नही,
उत्तराखंड – बागेश्वर में तल्ला मनकोट के ग्रामीण स्तर पर हुये, वाद- विवाद के प्रशासनिक समझोते , सड़क कटान का कार्य करने वाले ठेकेदार द्वारा अमल में नहीं लाये जा रहें हैं।
तल्ला मनकोट के ग्रामीण 06 माह से पानी, के संकट से जूझ रहे हैं। सड़क कटान के नाम पर 06 माह पूर्व स्थानीय ठेकेदार ने तल्ला मनकोट के खेत ,खलियान, पानी की पाईप लाईनें, ग्रामीणों के मठ, मन्दिर, सहित अंन्तेषठी स्थान भी उजाड दिये थे। उजाड़ तंत्र का शिकार हुये। तल्ला मनकोट के ग्रामीणों ने एक बार फिर जिला प्रशासन बागेश्वर के दरबार में फ़रियाद लगाई है। ज्ञापन सौंपा है।
तल्ला मनकोट के ग्रामीण दिनेश चौबे का कहना है। कि हमारे द्वारा लगातार जिला अधिकारी बागेश्वर के स्तर पर फ़रियाद लगाई जा रहीं हैं। लेकिन कोरे प्रशासनिक समझोते के अलावा ज़मीनी रूप में कार्य नहीं हो पा रहें हैं।



