नानकमत्ता पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो ईनामी बदमाशों को किया गया गिरफ्तार।

नानकमत्ता पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो ईनामी बदमाशों को किया गया गिरफ्तार।
Spread the love

रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर–  नानकमत्ता पुलिस ने 10 10000 के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यह दोनों मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे। पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वांछित / ईनामी अभियुक्तों की धरपकड़ के क्रम में यह गिरफ्तारी की गई है। पकड़े गए अभियुक्तों में जसवीर सिंह पुत्र सन्दीप सिंह उर्फ बूटा सिंह निवासी गिधौर थाना नानकमत्ता और कुलविन्दर सिंह उर्फ पम्पा पुत्र मलकीत सिंह निवासी गिधौर थाना नानकमत्ता शामिल हैं। दोनों अभियुक्तगण विगत 10 माह से लगातार फरार चल रहे थे। इनके विरूद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारण्ट थे। अभियुक्त जसवीर व कुलविन्दर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 10000 का नाम घोषित किया गया था।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *