महिलाओं के लिए करवा चौथ का विशेष महत्व, महिलाओं ने की अपने सुहाग की लम्बी उम्र की कामना
महिलाओ के लिए करवा चौथ का है विशेष महत्व : लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल
उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल के नेतृत्व में आज सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जामुनवाला में करवा चौथ के पवित्र त्यौहार के मौके पर श्रीमती ऋषिका देवी जी के निवास स्थान पर क्षेत्र की महिलाओं के साथ भजन कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया और उपस्थित महिलाओ को करवा चौथ की बधाई, शुभकामनाएं दी । उन्होने कहा की माताओ और बहनों के लिए करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं बल्कि एक विश्वास है जो सात जन्मों तक पति-पत्नी को अटूट बंधन में बांधे रखता है , ओर अपने सुहाग के लम्बी उम्र की कामना व भगवान से परिवार में सुख शान्ति की कामना करते है,
लक्ष्मी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की आज कांग्रेस शासित राज्यों ने महिलाओं के लिए तमाम घोषणाए की जा रही है, परंतु उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कोई भी घोषणा नही की, भाजपा सरकार को पांच साल पूरे होने जा रहे है, कोई एक घोषणा महिलाओं के लिए नही की।

लक्ष्मी ने कहा की महिला सशक्तिकरण के लिए मैने कई सालों से महिलाओं के उत्थान के लिए कई कदम उठा कर महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दिया है, ओर उनके सुखदुःख में साथ खड़ी रही हु, ओर भविष्य में भी जनता के साथ रहूंगी।
इस कार्यक्रम में सावन शर्मा,ऋषिका(वार्ड मेम्बर),सपना,भावना,प्रतिमा,पूजा,प्रियंका, रीता, सुषमा,राजीव कोठारी, रजनी,राकेश शर्मा(पूर्व प्रधान),रघुवीर, बीना देवी,माया देवी,कविता आदि लोग उपस्थित रहे।


