भजन कीर्तन के साथ करवा चौथ का व्रत रखा, सभी सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को दी बधाई
*महिलाओ के लिए करवा चौथ का है विशेष महत्व हिन्दू महिलाओं के साथ मुस्लिम महिलाओं में भी बड़ा उत्साह
आज सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डूँगा गांव में करवा चौथ के पवित्र त्यौहार के मौके पर श्रीमति हेमा नेगी के निवास स्थान पर क्षेत्र की महिलाओं के साथ भजन कृतन किया और सभी महिलाओं ने एक दूसरे को करवा चौथ की बधाई, शुभकामनाएं दी ।
माताओ और बहनों के लिए करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं है बल्कि यह एक विश्वास है जो सात जन्मों तक पति-पत्नी को अटूट बंधन में बांधे रखता है ।
शिखा नेगी ने कहा कि व्रत के दिन देर तक नही सोते, क्योंकि व्रत की सुबह शुरुआत शुरू होने के साथ ही हो जाती है उन्होंने कहा कि करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती हैं और व्रत रखती हैं रात में चांद देखने के बाद ही व्रत को खोला जाता है, इस बार व्रत के दिन बहुत अच्छे संयोग बन रहे है,
इससे पहले 8 अक्टूबर 2017 को रविवार के दिन यह व्रत रखा गया था और अब 5 साल बाद 24 अक्टूबर 2021 को भी रविवार का दिन है रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित होता है इसदिन महिलाएं सूर्य देवता की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना करती है,
श्रीमती शिखा नेगी ने कहा कि 5 साल बाद फिर इस करवा चौथ व्रत के दिन शुभ योग बन रहा है
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 24 अक्टूबर 2021 को रविवार के दिन पड़ रहा है रविवार का दिन है, रविवार का दिन होने की वजह से सूर्य देव का भी वर्ती महिलाओं को आशीर्वाद प्राप्त होगा गणेश जी की पूजा करके निर्जला व्रत रखती हैं इसके बाद शाम तक कुछ खाना पीना नहीं होता, थाली में दीप चंदन रोली सिंदूर रख कर घी का दीपक जलाये, पूजा चांद निकलने के 1 घंटे पहले शुरू होती है इसके बाद चांद के दर्शन से व्रत खोला जाता है,




