हरक की माफी से पिघले हरदा, लगाया फ़ोन, कही ये बात

हरक की माफी से पिघले हरदा, लगाया फ़ोन, कही ये बात
Spread the love

 

पूर्वमुख्यमंत्री हरीश रावत और काबीना मंत्री हरक सिंह रावत के रिश्तों पर जमी बर्फ  कुछ पिघलती नजर आ रही है। बीते रोज हरक के हरीश से माफी मांगने के बाद आज हरीश ने पहल करते हुए हरक से फोन पर बात की। रावत ने हरक से बतौर वन मंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों की सहायता करने की गुजारिश की। हरीश और हरक की अप्रत्याशित नजदीकी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हरीश रावत इन दिनों कुमाऊं मंडल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य के साथ चुकुम गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विस्थापन का मुद्दा उठाया। पूछा तो पता चला कि वन मंत्री हरक सिंह रावत इसमें अहम रोल अदा कर सकते हैं। हरीश ने बात करने का इच्छा जाहिर की तो प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तत्काल वन मंत्री हरक सिंह रावत को फोन लगा दिया। करीब पांच मिनट तक दोनों नेताओं ने बातचीत की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने काफी आत्मीय दिखाते हुए वन मंत्री हरक सिंह रावत को इस क्षेत्र में स्वयं आने को कहा।

हरीश रावत और हरक सिंह रावत के बीच जुबानी जंग चरम पर होने के बाद जहां हरक सिंह रावत ने मीडिया के सामने हरीश रावत पर भविष्य में किसी भी टिप्पणी से बचने की बात कही है। वहीं अब आपदा ग्रस्त इलाके में निरीक्षण पर निकले हरीश रावत ने वन मंत्री हरक सिंह रावत को फोन लगवाकर बात करते हुए इस दुख की घड़ी में स्थलीय निरीक्षण कर सबकी मदद करने की मांग की है। दोनो ही बड़े नेताओं की फोन पर हुई बातचीत का वीडियो वायरल होने के साथ ही इसके अलग अलग मायने निकाले जा रहे है। लेकिन वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के संगठन मंत्री मथुरा दत्त जोशी का कहना है की ये सीधे तौर पर पीड़ितों की मदद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री की पहल है। क्योंकि हरक सिंह रावत वन मंत्री है और इस इलाके में वन क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है। जिसकी बातचीत दोनो नेताओं के बीच हुई है।

लेकिन कैमरा बन्द होने के बाद जोशी ने बातो बातो में बता दिया , की बात तो पक्की है, चार लोगों की ओर बात बता गए जोशी अब वो चार लोग कोन है , ये तो अभी भविष्य के गर्भ में है

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *