उत्तराखंड विधायक कब करेंगे,अपनी विधायक निधि खर्च
– उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं ऐसे में तमाम राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं लेकिन विधायकों की ओर से अभी तक अपनी विधायक निधि को पूरी तरीके से खर्च नहीं किया गया विधायक निधि पूरी खर्च न किए जाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग शुरू हो गई है । कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक आरटीआई के जरिए जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बीजेपी के विधायकों में अधिकांश विधायकों ने अपनी विधायक निधि को 60 फ़ीसदी भी खर्च नहीं किया है जबकि कांग्रेस के विधायकों ने सबसे ज्यादा विधायक निधि को खर्च किया है इतना ही नहीं कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत की सरकार में बीजेपी के विधायक अपनी जनता की आवाज को बुलंद करने के अलावा उनकी समस्याओं का समाधान करने में विधायक निधि का इस्तेमाल ही नहीं करते हैं जिसका नतीजा है अब चुनाव आने वाले हैं उससे पहले विधायक निधि पूरी तरीके से खर्च नहीं हो पाई है हालांकि बीजेपी के नेताओं का कहना है कि बीजेपी के तमाम विधायकों की ओर से जो प्रस्ताव लगाए गए हैं वह सभी पाइपलाइन में कार्यरत हैं और आने वाले समय में पूरी विधायक निधि विकास के कार्यों में खर्च की जाएगी ।


