मुख्यमंत्री से मिला कांग्रेस का डेलिगेशन, जोशीमठ में लगातार बढ़ रही है असुरक्षित भवनों की संख्या, पढ़िए पुरी ख़बर।

मुख्यमंत्री से मिला कांग्रेस का डेलिगेशन, जोशीमठ में लगातार बढ़ रही है असुरक्षित भवनों की संख्या, पढ़िए पुरी ख़बर।
Spread the love

देहरादून– कांग्रेस का डेलिगेशन प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के नेतृत्व में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने उनके कैंप कार्यालय पहुंचा, कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जोशीमठ और अन्य क्षेत्रों में आ रही दरारों के संदर्भ में चर्चा की साथ ही जोशीमठ भू धंसाव में प्रभावित लोगों को वन टाइम सेटेलमेंट और तमाम तरीके की सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा की गई

बता दें कांग्रेस पार्टी पिछली 6 तारीख से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांग रही थी। लेकिन सीएम कार्यालय से समय न देने पर आक्रोशित होकर आज कांग्रेस द्वारा सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन भी किया गया था ।

मुख्यमंत्री से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मीडिया से मुखातिब हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी सरकार के हर कदम पर अपनी पैनी नजर रखेगी और यदि कोई कोताही सरकार द्वारा बरती जाएगी तो कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को उठाने का काम करेगी ।

जोशीमठ में असुरक्षित भवनों की संख्या 723 हुई।  असुरक्षित भवनों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है, यह संख्या कल तक 678 थी, जोकि आज बढ़कर 723 हो गई है,अभी सर्वेक्षण का काम जारी है, इसलिए असुरक्षित भवनों की संख्या अभी और अधिक होने की आशंका बनी हुई है।

चमोली के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भूधसाव के दृष्टिगत मंगलवार को जारी आपदा प्रबंधन संबंधी बुलेटिन के अनुसार भू-धंसाव के कारण जोशीमठ नगर क्षेत्र में कुल 723 भवनों में दरारें दृष्टिगत हुई हैं. सुरक्षा के दृष्टिगत कुल 131 परिवारों को अस्थाई रूप से विस्थापित किया गया है।

इसी के साथ जिला प्रशासन ने राहत शिविर के लिए भी प्रयास तेज कर दिए हैं. जोशीमठ नगर में अस्थाई रूप से 1425 लोगों क्षमता के 344 राहत शिविर के साथ ही जोशीमठ क्षेत्र से बाहर पीपलकोटी में 2205 क्षमता के 491 कक्षों को चिन्हित किया गया है. जिनमें पीड़ित परिवारों को पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ आपदा के दृष्टिगत अपने एक माह का वेतन आपदा राहत कोष में दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जोशीमठ प्रभावित लोगों के साथ है और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।

जोशीमठ को लेकर नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक
कैबिनेट सचिव राजीव गाबा के नेतृत्व में की गई बैठक
जोशीमठ को लेकर नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक
ध्वस्तीकरण,लोगों को सही जगह पर पहुंचाने को लेकर हुई बैठक।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *