जोशीमठ आपदा में पतंजलि ने बढ़ाया हाथ भेजी राहत सामग्री, सुरंग और विकास के कार्यों की सही से हो मॉनेटरी।

जोशीमठ आपदा में पतंजलि ने बढ़ाया हाथ भेजी राहत सामग्री, सुरंग और विकास के कार्यों की सही से हो मॉनेटरी।
Spread the love

हरिद्वार– जोशीमठ मे भू धसाव के कारण कई परिवार आपदा की चपेट में आए हैं राज्य सरकार के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं जिससे की वहा रह रहे लोगो को कोई भी परेशानी ना हो इसी को लेकर आज पतंजलि योगपीठ भी आगे आया है ठंड से बचने के लिए कंबल और खाद्य सामग्री से भरे दो ट्रकों को योग गुरु बाबा रामदेव के द्वारा हरिद्वार दिव्य योग आश्रम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया वहीं बाबा रामदेव ने कहा कि विकास के कार्य उतने ही किए जाने चाहिए जिससे लोगों की जान आफत में ना आए

योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि जोशीमठ में जो प्राकृतिक आपदा आई है वहां रहने वाले लोगों की जिंदगी भर की पूंजी खत्म हो गई है सब लोग बेघर हो गए हैं ऐसे में मानवीय तौर पर आज हमारे द्वारा दो हजार गर्म कम्बल के साथ ही खाने-पीने के साथ कई प्रकार की सामग्री को जोशीमठ के लिए भेजा गया है जिससे वहां के लोगों को रोजमर्रा का जीवन जीने में कठिनाई ना हो आगे भी हमारी कोशिश रहेगी कि उनके दुख दर्द को हम बांट सके इस कार्य में सरकार और सभी संस्थाएं आगे आकर लोगों की मदद करें।

जोशीमठ की आपदा को लेकर बाबा रामदेव ने उत्तराखंड में लगातार हो रहे विकास के कार्य पर सरकार को नजर रखने की बात कही है बाबा रामदेव का कहना है कि उत्तराखंड में हो रहे अनियंत्रित विकास के कार्य को लेकर कई लोगों द्वारा आंदोलन किए गए कुछ आंदोलन में हम भी सम्मिलित रहे उत्तराखंड के पहाड़ों पर सुरंगे और रोडो का काम चल रहा है उसके लिए नियम का पालन करते हुए बड़े विस्फोट नहीं करने चाहिए बड़ी बड़ी सुरंग नहीं बनानी चाहिए जो प्रोजेक्ट उत्तराखंड में चल रहे हैं उसके कारण किसी भी प्रकार की त्रासदी नहीं आनी चाहिए अगर इन प्रोजेक्टों के कारण आपदा आ रही है या लोगों के जीवन पर संकट पैदा हो रहा है तो जो कंपनियां वहां पर कार्य कर रही है और केंद्र और राज्य सरकार को इस तरह का प्रावधान करना चाहिए विकास के कार्य भी हो और लोगों के जीवन पर संकट भी ना आए।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *