गन्ना छीलने गए किसान को अज्ञात बदमाशो ने मारी गोली, किसान की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी।
हरिद्वार/रुड़की– अज्ञात बदमाशो ने किसान की गोली मारकर हत्या
भगवानपुर के बालेकी युसूफपुर गांव में एक किसान की गोली मारकर की हत्या,
सुबह के समय गन्ना छीलने के लिए खेत पर गया था किसान,
अज्ञात लोगों ने किसान को मारी गोली,किसान के सिर में लगी गोली,
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी जांच में जुटे,
थाना भगवानपुर क्षेत्र का है मामला।
मृतक युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है, क्षेत्र में हत्या से फैली सनसनी।
रूड़की के बालेकी युसूफपुर गांव में एक किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई।घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए ।मर्तक किसान विवेक कुमार 22 साल का था जो सुबह सवेरे गन्ने छीलने अपने खेत पर गया था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल भगवानपुर थाना क्षेत्र के बालेकि युसुफपुर गांव निवासी विवेक सुबह सवेरे अपने पशुओं के लिए गन्ना छीलने के लिए खेत पर गया था तभी अज्ञात बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे विवेक के सिर में गोली लगी।विवेक की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही आनन फानन में भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मर्तक के परिवार में कोहराम मचा है पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।

