जल जीवन मिशन के तहत मारखम ग्रांट पेयजल योजना का पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शिलान्यास।10 हजार ग्रामीणों को पेयजल योजना से किया लाभान्वित।

जल जीवन मिशन के तहत मारखम ग्रांट पेयजल योजना का पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शिलान्यास।10 हजार ग्रामीणों को पेयजल योजना से किया लाभान्वित।
Spread the love

 

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत डोईवाला ब्लॉक के मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के धरमू चक में 3 गांव के 10,000 ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से बन रही पेयजल योजना का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला के विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।
उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास और निर्माण निगम देहरादून के द्वारा बनाई जा रही योजना से मारखम ग्रांट के तीन गांव धरमू चक, झवरा वाला और बुल्ला वाला के 2 हजार परिवार के 10 हजार लोग इस पेयजल योजना से लाभांतित होंगे।
पेयजल योजना का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला के विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने करते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपना सबको स्वच्छ पीने का पानी योजना आज मूर्त रूप लेकर धरातल पर हैं।
अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा, खेमपाल सिंह, पेयजल विकास निगम की अधिशासी अभियंता मीसा सिंह के साथ तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।
विभाग की अधिकारी मीसा सिंह ने बताया की पेयजल योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीणों के सिर्फ एक रुपए में हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराकर लोगों को योजना से जोड़ना सरकार का उद्देश्य हैं।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *