कुमाऊं कमिश्नर के भाई की कार रात्रि व 05 गाड़ियों के शीशे तोड़कर लाखों के माल चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्त मसूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देहरादून/मसूरी– विगत दिनों कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के भाई दिवकार रावत और उनके दोस्त लेफ्टिनेंट कर्नल प्रणय काला की कार और अन्य तीन कारों के शीशे तोड़ कर चोरी करने वाले दो चोरो को चोरी के सामान सहित गिरफतार कर लिया है दोनो पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि हाल में मसूरी के सिविल अस्पताल रोड़ वाइनबर्ग ऐलन स्कूल के समीप व कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के भाई व उनके दोस्त लेफ्टिनेंट कर्नल प्रणय काला की कार के शीशे तोडकर गाड़ी में रखे लैपटाप, स्टेपनी, कपड़े बैंग, लैपटाप चार्जर, कैमरा सहित अन्य सामान चुरा ले गये थे। उन्होने बताया कि चोरी की घटना के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसएसपी देहरादून के निर्देष के बाद एसएसआई गुमान सिंह नेगी नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । कोतवाल ने बताया कि गत चार दिसंबर को विभिन्न स्थानों पर कारों के शीशे तोड़कर उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर करीब दो सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे चौक किए जिससे चोरी में प्रयोग कि गई टैक्सी का पता लगा व उसी के आधार पर पुलिस चोरों तक पहुंची। व उन्हें बताया कि चोरो को माल सहित मसूरी जेपी बैंड से पकड़ा लिया गया। जिसमें गौरव कुमार 20 वर्ष पुत्र लेखराज पंजाबी मुहल्ला कनखल हरिद्वार है मूल रूप से अलीगढ़ का निवासी है। वहीं दूसरा युवक शुभम सिंह शाह 23 वर्ष पुत्र सुंदर सिंह शाह निवासी सांझा दरबार कैम्पटी रोड का निवासी है। उन्होंने बताया कि दोनो चोर युवक नशे के आदि है जिस कारण उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उन्होने कहा कि पुलिस द्वारा नशे की लत के दो युवकों की सूची तैयार की गई है जिससे उनको चोरी के खुलासे में मदद मिल रही है। उन्होने कहा कि पिछले दो महीने में 10 से ज्यादा चोरी हुई है और सभी चोरी में स्थानीय युवक ही पकडे गए है जिसमें से कोई भी शातिर चोर नहीं है सभी युवा नशे के आदि है। उन्होने कहा कि मसूरी और आसपास के क्षेत्र में नशे के कारोबार और इससे सम्मिलित लोगो पर लगातार कार्यवाही कर रही है वही स्कूलों और मुख्य जगहों पर नशे के खिलाफ कार्यालय लगाकर बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिये जागरूक कर उससे होने वाले नुकसान की जानकारी भी दे रही है।
तहरीर के आधार पर कोतवाली मसूरी में 01=मुकदमा अपराध संख्या 91/22 धारा 379 427 आईपीसी 02=मुकदमा अपराध संख्या 92/ 22 धारा 379 427 आईपीसी 03=मुकदमा अपराध संख्या 93 /22 धारा 379 आईपीसी 04=मुकदमा अपराध संख्या 94/22 धारा 379 427 आईपीसी 05=मुकदमा अपराध संख्या 95/22 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत होकर विवेचना भिन्न-भिन्न उप निरीक्षको द्वारा संपादित की जा रही थी । सीसीटीवी फुटेज कैमरे चेक किए गए तो वाहन संख्या UK 14 TA1224 एक्सेंट कार की संलिप्तता पाई गई प्रत्येक घटना स्थल पर कार संदिग्ध रूप से घूमती हुई पाई गई है जिसमें एसओजी देहरादून से विशेष तकनीकी सहयोग लिया गया वाहन के मूल स्वामी के बारे मैं जानकारी की गई तो यह कार भिन्न. भिन्न चार अन्य लोगों को विक्रय की गई उक्त कार की सुरागसी पता रस्सी व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10/12/ 2022 को उक्त वाहन UK14TA 1224 एक्सेंट कार टैक्सी मैं दो शातिर अभियुक्तों 01 गौरव कुमार पुत्र लेखराज सिंह निवासी पंजाबी मोहल्ला कनखल हरिद्वार उम्र 20 वर्ष 02.शुभम शाह पुत्र सुंदर शाह निवासी सांझा दरबार कैंपटी रोड मसूरी जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष को सभी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त को जिला कारागार सुद्दोवाला भेजा गया।
1- *शुभम शाह पुत्र सुंदर शाह निवासी सांझा दरबार केंपटी रोड मसूरी देहरादून उम्र 23 वर्ष*
2- *गौरव कुमार पुत्र लेखराज सिंह निवासी पंजाबी मोहल्ला कनखल हरिद्वार मूल जनपद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष*
*बरामदगी चोरी का माल*
=================
01- एक कैमरा जिओ प्रो 10
02- गोगल्स ओकले कंपनी ₹500 नगद
03 – मोबाइल एप्पल कंपनी
04- एटीएम 02 डेबिट कार्ड.02
05- लेदर पर्स.01
06- ₹2000 नगद
07- लैपटॉप एचपी आईटेल 850gb माय चार्जर
08-दिल्ली मेट्रो कार्ड
09-लैपटॉप लेनोवो कंपनी माय चार्जर
10- ड्राइविंग लाइसेंस वादी
11- स्टेफनी टायर.01
12- सिस्टम म्यूजिक सिस्टम.01 13- अन्य इस्तेमाली कपड़े
*अभियुक्त गणों से बरामद माल की अनुमानित कीमत ₹650000 लगभग*
*घटना में प्रयुक्त वाहन*
Uk14 TA 1224 accent car taxi number
*अभियुक्त शुभम का आपराधिक इतिहास*
1-मु0अ0स0 35/19/ धारा 354 आईपीसी कोतवाली मसूरी
2-मु०अ0सं091/2022 धारा /379/427/411 आईपीसी कोतवाली मसूरी
03-मु0 अ0 सं0 92/22 धारा 379/427/411 IPC
04=मुकदमा अपराध संख्या 93/22 धारा धारा739/411 IPC
05=मुकदमा अपराध संख्या 94/22धारा-379/427/411 IPC
06=मु0 अ0 स0 95/22धारा=379/411 IPC
*अभियुक्त गौरव कुमार का अपराधिक इतिहास*
01=मुकदमा अपराध संख्या 91/22धारा.379/427/411ipc
02=मुकदमा अपराध संख्या 92/22 धारा 379/427/411pic
03=मुकदमा अपराध संख्या=93/22 धारा.379/411ipc
04=मुकदमा अपराध संख्या 94 / 22 धारा 379 427 411 आईपीसी
05=मुकदमा अपराध संख्या 95 / 22 धारा 379 411 आईपीसी।

