हरिद्वार में 8 माह के बच्चे का सोते समय अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद,

हरिद्वार में 8 माह के बच्चे का सोते समय अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद,
Spread the love

देहरादून– हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चे के अपहरण संबंधी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार एसएसपी को जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाये जाने के निर्देश दिये थे।  ज्वालापुर क्षेत्र से घर से लापता हुआ बच्चा पुलिस ने किया बरामद। घर में सोते समय 8 माह का बच्चा हो गया था गायब। पूरे जिले की पुलिस बच्चे को तलाशने में जुटी थी। रोडी बेलवाला चौकी पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार। सप्त ऋषि क्षेत्र में बच्चे को लेकर घूम रही थी दो महिलाएं। पूछताछ में बताया संजय नामक व्यक्ति ने दिया था उन्हें बच्चा। अब महिलाओं से कड़ाई से पूछताछ कर आरोपी का पता लगाएगी पुलिस।

हरिद्वार पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने के साथ ही विभिन्न मुखबिर तंत्र, मीडिया, जनता के मध्य सूचना प्रचारित प्रसारित की।

इसका परिणाम भी देखने को मिला और बच्चे के संबंध में जानकारी मिलने पर 8 माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।
गिरफ्तारियों की कार्यवाही जारी है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *