पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मियों को मिला दीवाली का तोहफा 4600 हुआ ग्रेड पे
देहरादून – पुलिस लाईन देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस परेड कार्यक्रम 2021 का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की….इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई…कार्यक्रम में डीजीपी अशोक कुमार समेत तमाम पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे…. वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा की है दअरसल मुख्यमंत्री ने 2001 के आरक्षियों के लिए 4600 ग्रेड पे की बड़ी घोषणा की है… इसके लिए लगातार पुलिसकर्मियों के परिवार सरकार से मांग कर रहे थे मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद तमाम पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर है……वहीं डीजीपी अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है…. आपको बता दें कि 21 अक्तूबर 1959 को भारत की उत्तरी सीमा पर लद्दाख के 15 हजार फीट ऊंचे बर्फीले क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस की एक गश्ती टुकड़ी के 10 जवानों ने चीनी अतिक्रमणकारियों से लोहा लिया। बहादुरी से लड़ते हुए इन जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन्हीं वीर सपूतों के बलिदान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।


