बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि आज,सीएम धामी में किये श्रद्धा सुमन अर्पित।
देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, वंचितों एवं शोषितों के उत्थान हेतु आजीवन समर्पित रहने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का समाजिक न्याय हेतु किया गया संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए, इस दौरान कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे, वहीं अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए, वही पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि मौजूदा समय में संविधान खतरे में है सभी कांग्रेस जनो ने संकल्प लिया है कि वह संविधान की रक्षा करेंगे।

