कलेक्ट्रेट चतुर्थ श्रेणी संघ के दिवार्षिक चुनाव,सर्वसमत्ति से निम्न पदाधिकारी चयनित किये।
देहरादून– कलेक्ट्रेट चतुर्थ श्रेणी संघ जनपद देहरादून का दिवार्षिक चुनाव हेतु अधिवेशन आहूत की गयी, जिसमें सुन्दरलाल आर्या, जिला अध्यक्ष चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद देहरादून एवं खेम सिंह नेगी को चुनाव अधिकारी नामित किया गया, जिनकी देख-रेख में संघ का चुनाव सम्पन्न कराया गया, जिसमें सर्वसमत्ति से निम्न पदाधिकारी चयनित किये गये
1- अध्यक्ष- वंशीधर जोशी बने।
2- वरिष्ठ उपाध्यक्ष- शमशेर सिंह बने।
3- सचिव- विनोद शाह बने।
4- कोषाध्यक्ष- बरसाती लाल बने।
5- सम्प्रेक्षक- नरेश ममंगाई बने।
टिकाराम डबराल प्रशासनिक अधिकारी नजारत विभाग के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी।

