कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में संविधान दिवस के मोके पर विचार गोष्टी,प्रदेश के अन्य कांग्रेस कार्यालयों में भी आयोजन।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में संविधान दिवस के मोके पर विचार गोष्टी,प्रदेश के अन्य कांग्रेस कार्यालयों में भी आयोजन।
Spread the love

देहरादून– कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में संविधान दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद एक विचार गोष्टी का आयोजन किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में नेताओ ने संविधान बचाने की वकालत की है। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि आज संविधान को बचाने की जरूरत है। वर्तमान सरकार जिस तरह से देश में काम कर रही है, अभिव्यक्ति की आजादी छीनी जा रही है। इन सब बातो को देखते हुए संविधान बचाने की जरूरत है।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरिद्वार में भी महानगर कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान हरिद्वार महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण करके एतिसाहिक काम किया था लेकिन आज देश में भाजपा की सरकार उनके द्वारा बनाए गए कानून को अपने फायदे के लिए तोड़ मरोड़ करने का काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *