धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिजन,SIT की जांच पर नही है भरोसा,मांगी ये मदद।

धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिजन,SIT की जांच पर नही है भरोसा,मांगी ये मदद।
Spread the love

ऋषिकेश– बेटी को न्याय दिलाने के लिए अंकिता भंडारी के परिजन ऋषिकेश में धरने पर बैठ गए हैं। सोमवार शाम कोयलघाटी स्थित धरनास्थल पर पहुंचे अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि उन्हें एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि मामले की सीबीआई जांच शुरू नहीं होने तक वह संघर्ष करते रहेंगे। रात 8 बजे अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी और मां सोनी देवी कोयलघाटी स्थित युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर से दिए जा रहे धरनास्थल पर पहुंचे।अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि घटना के अगले ही दिन घटनास्थल के सबूत नष्ट कर दिए गए थे। घटनास्थल के पास फैक्टरी के जिस कमरे में अन्य आरोपी रहते थे उसमें भी आग लगा दी गई। उन्होंने कहा की घटना से संबंधित सारे साक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया है। एसआईटी इस मामले में जांच कर रही है। जब साक्ष्य ही खत्म हो गए तो आरोपियों को कठोर सजा कहां से मिलेगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *