भारत जोड़ो यात्रा माना गांव से शुरू होते हुए जनपद के विभिन्न कस्बो, नगर होते हुए गोपेश्वर, नन्दप्रयाग कर्णप्रयाग गौचर पहुंची।
चमोली/ बद्रीनाथ– कांग्रेस ने श्री बद्रीनाथ धाम का आशीर्वाद लेकर शुरू की भारत जोड़ों यात्रा।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक मनोज रावत समेत कई नेता यात्रा में हो रहे है शामिल।
कांग्रेस ने यात्रा के पहले दिन की शुरआत प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को समर्पित कर हत्याकांड के मूल प्रश्नों के साथ मुद्दा जनता के बीच में उठाने का फैसला किया।
कांग्रेस ने उत्तराखंड में भारत जोड़ों यात्रा का शुभारंभ चमोली जनपद के माणा से कर दिया है। जहां प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहे। पर वँहा के स्थानीय विधायक राजेन्द्र भंडारी कंही नज़र नही आये। वही पूर्व सीएम हरीश रावत व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह नज़र आये। अब बीजेपी को बैठे बैठाए कांग्रेस पर सवाल उठाने का मानो मौका मिल गया हो, बीजेपी प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने कांग्रेस की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि भारत जोड़ने से पहले वो अपने नेताओ के दिल जोड़ने का काम करें। संगठन में जो गुटबाजी है पहले कांग्रेसी नेता उसको खत्म करे। उसके बाद भारत जोड़ने के लिए कदम उठाए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकाए लोकतंत्रात्मक ब्यवस्थाओ की धज्जियां उड़ाई, प्रदेश में भृष्टाचार चरम पर है। सभी भर्तियों में भाजपा सरकार के लोग संलिप्त है। अंकिता भण्डारी की नृशंस हत्या में भाजपा नेताओं का संलिप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
कांग्रेस हमेशा लोकतंत्रात्मक ब्यवस्था पर विश्वास करती है इसी लिये आज भारत जोड़ो यात्रा निकालने को मजबूर हैं।


