फिर लगने वाला है उत्तराखंड भाजपा को बड़ा झटका ? कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,

फिर लगने वाला है उत्तराखंड भाजपा को बड़ा झटका ? कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,
Spread the love

देहरादून: चुनावी मौसम में उत्तराखंड के विधायकों का दल बदल करना अब नई बात नहीं है। मौजूदा समय में जहां बीजेपी तीन विधायको को अपने में शामिल कर हैट्रिक लगा चुकी है। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य को तोड़कर बीजेपी को बड़ा झटका दिया था। उसी क्रम में आज देहरादून में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कि एक बार फिर हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ से तकरीबन 1 घंटे तक लंबी बातचीत चली है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत द्वारा बागियों पर नरमी दिखाने के बाद आज की मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। विधानसभा के नज़दीक Defence Colony में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काउ, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और हरिद्वार से आये कांग्रेसी नेता ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी की गुफ़्तगू कुछ गुल खिलाती दिख रही है। लगभग एक घंटे पहले शुरू हुई इस मुलाक़ात के लिए सबसे पहले आने वालों में ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी थे, उनके बाद नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह पहुँचे और उमेश शर्मा काउ उनके  बाद में। यह मुलाक़ात आने वाले दिनों में बड़ा उलटफेर करेगी यह तय है। लेकिन बड़ी बात यह है कि क्या भारतीय जनता पार्टी डैमेज कंट्रोल कर पाती है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *