कोविड वैक्सीन लगाओ इनाम पाओ, सरकार की अनूठी पहल
देश प्रदेश में लगातार कोविड टीकाकरण कार्यक्रम लगातार चल रहा है देश में अब तक सौ करोड़ 46 लाख लोगों को टीकाकरण लग चुका है अब तक राजधानी देहरादून में 14 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी है जबकि 7 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी है जिसे लेकर राजधानी देहरादून में स्वास्थ विभाग द्वारा कोविड वैक्सीन मेले का उद्घाटन किया गया वहीं मेले का उद्घाटन केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया देहरादून के डीएम से लेकर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मोजूद रहे वंही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है , कि लोगों को टीकाकरण करवाने चाहिए लोगों को लुभाने के लिए सरकार ने टीका लगाने वाले लोगों को लक्की ड्रा कूपन देने का फैसला भी लिया है आपको बता दें कि कोविड वैक्सीन की जो भी दूसरी डोज लगाता है तो उसे सरकार की तरफ से कूपन दिया जाएगा देहरादून के डीएम आर राजेश कुमार ने भी लोगों से कोशिश की दूसरी डोज लगाने की अपील की है उन्होंने कहा कि लोगों को टीकाकरण करवाने चाहिए और लोगों को जन जागरुक भी होना चाहिए।


