मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, इंस्पेक्टर सस्पेंड, आदेश जारी ।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, इंस्पेक्टर सस्पेंड, आदेश जारी ।
Spread the love

देहरादून– मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक का मामला

नेहरू कॉलोनी प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी को किया गया निलंबित।

एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने किया निलंबित

4 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में आयोजित ईगास कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री के काफ़िले को पायलट कर रही कोतवाल की गाड़ी एक ही चौक पर काफिले संग दो तीन बार घूम गई-सूत्र।

सीएम की सुरक्षा में इसे भारी चूक मानते हुए की गई कार्रवाई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। मामला का खुलासा होते ही देहरादून पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। देहरादून एसएसपी ने सख्ती दिखाते हुए इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी की फ्लीट को रास्ता भटक गई थी।

शुक्रवार देर रात दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री धामी को इगास के कार्यक्रम में बतौर मुख्यमंत्री शामिल होना था। पुलिस ने देहरादून के रिस्पना पुल से नेहरू कॉलोनी थाने की फ्लीट ने रिसीव किया। लेकिन, यहां दून विश्व विद्यालय चौक पर फ्लीट दूसरे रास्ते पर चली गई। रास्ता भटकने की वजह से फ्लीट को वापस मोड़ना पड़ा।

सूत्रों की बात मानें तो एक ही चौक पर फ्लीट दो बार घूम गई। कार्यक्रम में पहुंचने में हुई सीएम धामी को देरी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं शासन की शिकायत पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने यह आदेश  जारी किया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *