पीएम मोदी के आगमन से पहले बर्फबारी से हुआ बाबा का श्रृंगार, चांदी जैसी चमक रही केदारनाथ धाम की पहाड़ियां।

पीएम मोदी के आगमन से पहले बर्फबारी से हुआ बाबा का श्रृंगार, चांदी जैसी चमक रही केदारनाथ धाम की पहाड़ियां।
Spread the love

रुद्रप्रयाग– केदारनाथ धाम में एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को केदारनाथ धाम में पहुंचना है और इससे पहले बर्फबारी ने बाबा का श्रृंगार कर दिया है। केदारनाथ की पहाड़ियां चांदी की तरह चमक रही हैं, जबकि धाम में तीर्थयात्री बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। पीएम के आगमन से पहले धाम में बर्फबारी को शुभ माना जा रहा है।
21 अक्टूबर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल में छटवीं बार केदारनाथ धाम आएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर केदारनाथ धाम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीएम शुक्रवार सुबह 8 बजे केदारनाथ धाम पहुंचेंगे, जबकि साढ़े 8 बजे मंदिर परिसर में पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ऐसे अकेले प्रधानमंत्री हैं, जो अपने कार्यकाल में छटवीं बार केदारनाथ धाम आ रहे हैं। पीएम के केदारनाथ आने को लेकर सम्पूर्ण केदारघाटी, रुद्रप्रयाग जनपद के साथ ही उत्तराखंड में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक पूजा-अर्चना करेंगे। आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल में भी पूजा करेंगे। इसके बाद पीएम रोप-वे परियोजना का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर केदारनाथ में उत्तराखंड शासन के अधिकारी, प्रशासन, पुलिस के साथ ही कई विशेष सुरक्षाकर्मी वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात हैं। प्रधानमंत्री के केदारनाथ आने से यहां के विकास की उम्मीद को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है।
पीएम मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर जहां तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही हैं, वहीं केदारनाथ धाम में बर्फबारी भी शुरू हो गई है। पीएम के आगमन से पहले धाम में बर्फबारी को शुभ माना जा रहा है। धाम की पहाड़ियों में तो हर रोज बर्फबारी हो रही है, लेकिन धाम में बारिश के साथ ही बर्फबारी हो रही है, जिसका आनंद देश-विदेश से आने वाले यात्री उठा रहे हैं। केदारनाथ धाम में पीएम के आगमन को लेकर मंदिर को 10 कुंतल तरह तरह के फूलों से सजाया गया है, जबकि रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई गई हैं। इसके अलावा पीएम जिस वाहन में सवार होकर केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण करेंगे। उसको भी फूलों से सजाया गया है। अब केदारपुरी को पीएम मोदी के आने का इंतजार है।

लोकेशन – देहरादून
स्लग – प्रधानमंत्री मोदी भगवान बद्री केदार का लेंगे आशीर्वाद
रिपोर्ट – विशाल गर्ग

एंकर — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं । पीएम मोदी केदारनाथ और बद्रीनाथ में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन और सरकार अपनी तैयारियों में जोर-शोर से लगा हुआ है ।

प्रधानमंत्री केदारनाथ व बद्रीनाथ पहुँच रहे है, जानिए पल पल का कार्यक्रम–

हर साल की तरह इस साल भी दिवाली से ठीक पहले पीएम उत्तराखंड आ रहे हैं,  प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्टूबर को सुबह करीब 8 बजे बाबा केदार धाम पहुंचेंगे.. सुबह करीब 8.30 बजे- दर्शन और पूजन, 9 बजे- केदारनाथ रोप-वे का शिलान्यास, 9.10 बजे- शंकाराचार्य समाधि दर्शन, 9.25 बजे – मंदाकिनी आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे। साथ ही पुनःनिर्माण कार्य मे जुटे मजदूरों से करेंगे बात, 9.45 बजे- सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे और श्रमजीवियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह करीब 11.25 बजे- बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे 11.30 बजे- बदरीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना। दोपहर करीब 12.05 बजे- साकेत चौक के पास मास्टर प्लान के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 12.30 बजे- माणा गांव में लोगों को संबोधित करेंगे। 2 बजे – बदरीनाथ रोप-वे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे व अन्य निर्माण कार्यों को देखेंगे। शाम करीब 5 या 5.40 बजे- बदरीनाथ में होने वाले निर्माण और होटल की थीम का प्रस्तुतिकरण। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बदरीनाथ में ही रात्रि विश्राम करेंगे। ओर रात में पीएम सेना और ITBP के जवानों के साथ दिवाली भी मनाएंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राज्य सरकार सभी तैयारियों को पूरा करने में जुटी हुई है जबकि बद्री केदार मंदिर समिति और पर्यटन विभाग के अधिकारी भी प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी कर रहे हैं दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं ऐसे में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह है….प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिहाज़ से भारी सुरक्षा बल भी केदारनाथ और बद्रीनाथ में तैनात किया गया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *