कांग्रेस को 22 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, मल्लिका अर्जुनखड़गे ने जीता चुनाव।
देहरादून– कांग्रेस को 22 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने शशि थरूर को भारी मतों से हरा दिया है।
कांग्रेस को आज मलिकार्जुन खड़गे के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। इसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा सकता है। देहरादून के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस जनों ने खूब आतिशबाजी की। साथ ही मिठाई बांटकर खुशी का इजहार भी किया। इस दौरान संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा है कि, मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही दावा किया कि राहुल गांधी व खड़गे के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता में काबिज होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने मलिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी है। साथ ही कहा की नव नियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व में हम और बेहतर तरीके से काम करेंगे।

