15 दिन कि जांच,1 महीना बीत जाने के बाद भी नही हो पाई,मन्त्री ने जल्द की खुलासे की बात।
देहरादून– प्रदेश के उद्यान विभाग में निदेशक के उपर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने जांच बैठाई है। जिसका रिजल्ट 15 दिन में आना था। वहीं जांच बैठाए एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट नही आई, आज पत्रकारों से बात करते हुए मन्त्री ने कहा कि यह सार्वजनिक नहीं हो पाया है। जांच को लेकर उद्यान मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि निदेशक के खिलाफ कई अनियमितताओं की शिकायत मिली थी, जिसके बाद जांच बैठाई गई है। वहीं रिपोर्ट जब तक उनके पास नही आती है। तब तक वो कुछ नही बोलेंगे, लेकिन इतना जरूर है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

