पिछले 48 घंटे से मूसलाधार बरसात, पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की वजह से बड़ी संख्या में रास्ते बंद।
देहरादून– उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे से लगातार मूसलाधार बरसात जारी है जिस वजह से पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की वजह से बड़ी संख्या में रास्ते बंद हुए हैं, नैनीताल जिले में भी बारिश का खासा असर देखने को मिला है, पिछले 48 घंटे से हो रही बरसात की वजह से नैनीताल जिले में 6 राजमार्ग 2 मुख्य जिला मार्ग सहित 29 रास्ते बंद हैं. जिस वजह से आवागमन प्रभावित हुआ है। मारू की बात किया जाए तो गर्जिया से बेतालघाट राजमार्ग संख्या 71 बंद है। इसके साथ ही काठगोदाम से सिमलिया बैंड तक राजमार्ग संख्या 103 बंद है। इसी तरह कुकरागाड़ से डालकन्या तक भवाली में राजमार्ग संख्या 104 बंद है। इसी प्रकार रामनगर बेतालघाट राजमार्ग संख्या 83 बंद है।
थाना भवाली क्षेत्र अंतर्गत भवाली-अल्मोड़ा मार्ग क्वारब चौकी के पास पत्थर आने के कारण बंद था जिसे जेसीबी के माध्यम से खुलवा दिया गया है लेकिन उक्त मार्ग में खैरना से 100 मीटर आगे बैंड के पास चट्टान से पत्थर, बोल्डर गिरने शुरू हो गए हैं।
पहाड़ी मार्ग पर वर्तमान में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरते, अगर जर्रूरी न हो तो यात्रा स्थगित करें।
थाना बेतालघाट क्षेत्रान्तर्गत निम्नलिखित मार्गों पर मलवा पत्थर व नाला आने के कारण मार्ग पूर्णता बंद है ।


