25 हज़ार का इनामी यूटूबर ने देहरादून कोर्ट में किया सरेंडर,मिली जमानत।

25 हज़ार का इनामी यूटूबर ने देहरादून कोर्ट में किया सरेंडर,मिली जमानत।
Spread the love

देहरादून– देहरादून की किमाडी सड़क पर ट्रेफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में पुलिस के निशाने पर आए बॉबी कटारिया ने देहरादून कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जहां से उनको जमानत भी मिल गई है। वहीं बॉबी ने न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए कहा कि वायरल वीडियो में कोई भी सच्चाई नहीं है। वो केवल एक वीडियो बनाया गया था।

25 हज़ार का इनामी यूटूबर बॉबी कटारिया ने देहरादून की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दरअसल, कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के लंबे समय बाद आज बॉबी कटारिया अपने वकील के साथ देहरादून स्तिथ एसीजीएम परिसर में पहुंचा। हालाकि, देहरादून के एसीजेएम संजय सिंह की कोर्ट ने बॉबी कटारिया को बड़ी राहत दी है। आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर यूटूबर बॉबी कटारिया का बीच सड़क में शराब पीने व ट्रैफिक रुकवाकर वीडियो बनाया गया था जोकि खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद कैंट कोतवाली में बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद बॉबी कटरिया की अरेस्टिंग के लिए दून पुलिस ने तमाम प्रयास किए थे। लेकिन देहरादून पुलिस बॉबी कटारिया को गिरफ्तार नही कर पाई। तो वही, आज बॉबी कटारिया देहरादून के कोर्ट पहुंचकर जमानत भी ले ली है।

वही यू ट्यूबर बॉबी कटारिया ने कोर्ट में पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वीडियो में उनके द्वारा सॉफ्ट ड्रिंक पिया जा रहा था जबकि इसे गलत तरीके से प्रसारित किया गया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *