पौड़ी में नही थम रहे हादसे, बस के बाद आज गिरी मैक्स, जानिए कितना हुआ नुकसान।

पौड़ी में नही थम रहे हादसे, बस के बाद आज गिरी मैक्स, जानिए कितना हुआ नुकसान।
Spread the love

पौड़ी के थाना सतपुली के  सिलोगी ब्लॉक में एक मैक्स वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर लगभग 150-200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

उक्त सूचना पर SDRF के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सतपुली व कोटद्वार से SDRF रेस्क्यू टीमें मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन मैक्स वाहन संख्या UK07TA- 3896 जिसमे 02 लोग सवार थे, अचानक अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक व्यक्ति वाहन में से पहले ही छिटक गया था जिसे स्थानीय लोगों द्वारा एम्स ऋषिकेश अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि अन्य 01 की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर गहरी खाई में उतरकर शव तक अपनी पहुँच बनाई व बॉडी बैग में डालकर रोप की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। तत्पश्चात उक्त शव को राजस्व पुलिस के सुपर्द किया गया।

घायल व्यक्ति:- अनूप s/o भूपेंद्र रावत ग्राम करतई।

मृतक व्यक्ति:- विशाल s/o राजेंद्र तड़ियाल ग्राम बरगढ़ी रिखणीखाल।

रेस्क्यू टीम का विवरण:-
1. का0 विकास रमोला
2. का0 दीपक नेगी
3. का0 गौतम सिंह
4. पैरा0मे0 अनुज
5. पैरा0मे0 अनूप रावत
6. विमल
7. नरेंद्र सिंह
8. मनदीप सिंह

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *