देहरादून महानगर के नगर निगम क्षेत्र के समस्त वार्डों की सभी सड़के क्षतिग्रस्त, कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।
देहरादून– स्मार्ट सिटी के कार्यों व बरसात के चलते वर्तमान में देहरादून महानगर की लगभग सभी सड़कों पर बडे-बडे गड्डे हो चुके हैं तथा भारी बरसात के कारण शहरी क्षेत्र की सडकों पर जगह-जगह पानी जमा होने के कारण यातायात में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं सीवर लाईन के नाम पर तो कहीं घर-घर नल योजना के नाम पर सडकें बुरी तरह खुदी हुई हैं। सडकों की खुदाई के कारण उनका मलवा नालियों में भर दिया है, जिसके कारण बरसात का पानी नालियों में न बहकर सडकों फैल रहा है। शहर की कई मुख्य सडकों पर बडे-बडे गड्डों के कारण आये दिन दुर्घटनायें घटित हो रही हैं। प्रिस चैक, आराघर चैक, दर्शन लाल चैक, नेहरू कॉलोनी, धर्मुपर, आराघर से प्रिंस चैक और प्रिंस चैक से निरंजपुर मंडी तक सड़के बडे-बडे गड्डों में परिवर्तित हो चुकी हैं। इसके अलावा श्रीदेव सुमन नगर, कृष्ण नगर, पण्डितवाड़ी, कांवली रोड के साथ ही खुडबुड़ा क्षेत्र में आंतरिक सडकें भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं जिन पर यातायात करना जान जोखिम में डालने जैसा है। देहरादून शहर के मुख्य मार्गों पर टाइल्स रोड के कारण जगह-जगह भारी जलभराव देखने को मिल रहा है। ऐसे में स्मार्ट सिटी के कामों पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। स्मार्ट सिटी में सडकों की मरम्मत के नाम पर केवल कुछ स्थानों में व्रिक ईट से मरम्मत कर सडकों को और भी बदसूरत बना दिया गया है। आगामी माह में त्यौहारों का सीजन शुरू होने वाला है जिसके चलते दीवाली के दृष्टिगत शहरों मे आवागमन भी बढ जायेगा। इसी के मद्देनजर दीवाली पर्व को देखते हुए शहर की सड़कों का शीघ्र निर्माण करना चाहिए।
देहरादून महानगर की कई आंतरिक सडकों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पडी हुई हैं जिससे रात्रि के समय आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है तथा दुर्घटना का भय बना रहता है।

