पौड़ी बस हादसे में बारातियों की मौत के बाद सदमे में दूल्हा, फेरे लिए बिना ही लौटा घर।

पौड़ी बस हादसे में बारातियों की मौत के बाद सदमे में दूल्हा, फेरे लिए बिना ही लौटा घर।
Spread the love

पौड़ी– पौड़ी बस हादसे में अपने रिश्तेदारों और परिचितों को खोने के बाद दूल्हे का भी रो-रोकर बुरा हाल है, इस घटना के बाद से ही दूल्हा सदमे में और बिना सात फेरे लिए ही वापस अपने घर लौट गया। दूल्हा पूरी रात बस में बैठे हुए ही अपने परिजनों के बारे में पूछता रहा।

पौड़ी जिले में हुए बस हादसे में अभीतक 32 बारातियों की जान जा चुकी है, इस हादसे बाद शादियों की खुशियां मातम में बदल गई। अपने 32 करीबियों की खोने के बाद दुल्हा भी सदमे में है, उसको रो-रोक कर बुरा हाल है, वहीं, दूल्हे ने शादी करने से भी इंकार कर दिया और बिना फेरे लिए ही घर वापस लौट आया।

मंगलवार को हरिद्वार से लालढांग से संदीप की बारात पौड़ी जिले के बीरोंखाल स्थित कांडा गांव के लिए निकली थी। दूल्हा संदीप तो अपनी कार से पहले ही दुल्हन के घर पहुंच गया और बारातियों का इंतजार कर रहा था, इसी बीच खबर आई कि बीरोंखाल क्षेत्र में ही सिमड़ी के पास बारातियों की बस नदी में गिर गई और इस हादसे में कई बारातियों की मौत हो गई, वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही दूल्हा-दुल्हन दोनों के घरों में कोहरम मच गया, इस सदमे से आहत दुल्हा संदीप भी पूरी रात कार में ही बैठा रहा, संदीप फोन पर ही रिश्तेदारों और परिचितों की कुशल क्षेम पूछता रहा, दूल्हे संदीप का रो-रोकर बुरा हाल था, दुल्हे संदीप के पास मौजूद लोग उसे सांत्वना देते रहे, वहीं इस हादसे के बाद संदीप बिना सात फेरे लिए ही अपने घर वापस लौट गया।

बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए, वहीं सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी गई है।

पौड़ी बस हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, हादसे में 32 बारातियों की मौत हुई है वही रेस्क्यू ऑपरेशन भी खत्म हो गया है, रेस्क्यू टीम के द्वारा 30 मृतकों व 20 घायलों को खाई से निकाला गया । जबकि 2 बारातियों की अस्पताल ले जाते हुए मौत हुई है।  मृतको की संख्या 32 पहुच गई है  जबकि घायलो कि संख्या 18 पहुंची।

बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से लालढांग गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव में संदीप के घर शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। बारात में शामिल गांव और रिश्तेदारों के 32 लोगों की मौत के बाद दूल्हे के घर चीख-पुकार मची हुई है और घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधि भी संदीप के घर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। बस दुर्घटना से सभी ग्रामीणों ने बाजार भी बंद रखा है।

बारातियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घायलों को कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बेस अस्पताल पहुंच कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने डाक्टरों से सभी घायलों की जानकारी भी ली।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *