पौड़ी में बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, हादसे में कई लोगों की मौत की खबर, स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी,तेज रफ्तार का कहर, बस में 40-45 बाराती थे सवार।
पौड़ी– उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बड़ा हादसा हो गया, यहां बारातियों से भरी बस नयार नदी में गिर गई।
स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।
स्थानीय ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने अभी तक कई लोगों के शवों को नदी से निकाला हैं। इस हादसे में मृतकों की संख्या लगभग 12 बताई जा रही है जो कि बढ़ सकती है।आज उस वक्त शादी की खुशियां मातम में बदल गईं जब बारातियों से भरी एक बस 300 मीटर गहरी नयार नदी में गिर गई। जानकारी के मुताबिक बारात लालढांग से काड़ातल्ला जा रही थी, तभी बीच रास्ते में बीरोंखाल में सीमडी बैंड के पास तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस सीधे नयार नदी में जा गिरी।
बताया जा रहा है कि बस में 40 -45 से अधिक बाराती बस में सवार थे, रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम और स्थानीय ग्रामीणों को अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
बस हादसे में 12 लोगों की अब तक मौत।
बस हादसे में घायलों का इलाज जारी,SDRF की टीम, स्थानीय पुलिस सहित ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं
बाकी की तलाश जारी। बारातियों से भरी बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरी है
हरिद्वार लालढांग से बारात काडातल्ला जा रही थी तभी बीच रास्ते में बीरोंखाल मैं सिंमडी बैंड के पास तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर का नियंत्रण खो गया।

