राकेश टिकैत ने ऊधम सिंह नगर जनपद पहुंचकर मजदूर किसान महापंचायत में लिया भाग।
उधमसिंह नगर– जनपद में स्थित इंटरार्क कंपनी के मजदूरों द्वारा मजदूर किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था। मजदूर एवं किसान महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत पर बैठकर कंपनी प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान मजदूरों को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कंपनी के मजदूर भी किसान परिवारों से आते हैं कंपनी के अंदर यह मजदूर है और बाहर किसान भी है।उन्होंने कहा कि लंबे समय से मजदूरों की मांगों को कंपनी प्रशासन द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है जिसके लिए स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 400 से अधिक दिन होने के बावजूद मजदूर आज भी धरना देने को मजबूर है,मैं कंपनी प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन से अपील करता हूं कि तत्काल प्रभाव से मजदूरों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

