पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए विधायक ममता राकेश के बेटा-बेटी।
हरिद्वार– जिला पंचायत चुनाव में झटका लगने के बाद एक बार फिर कांग्रेस को करारा झटका लगा है कांग्रेसी विधायक ममता राकेश की लड़की और लड़के ने भी अपनी मां का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है वहीं कई अन्य विजय प्रत्याशियों ने भी भाजपा में अपनी आस्था जटा दी है इन सभी लोगों का पार्टी ने एक कार्यक्रम में स्वागत किया है।
विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद एक बार फिर हरिद्वार के जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ रही है पहले बेहद कम सीटें और अब कांग्रेश की विधायक ममता राकेश की बेटी और बेटे ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है रविवार को भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सांसद और कई अन्य प्रभावशाली भाजपा नेताओं के सामने जीत कर आए लोगों ने भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
बता दें की भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आज हरिद्वार जनपद के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यो, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। मुख्य रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों के भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश की बेटी भगवानपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य जीती आयुषी राकेश और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक राकेश ने भाजपा का दामन थाम अपनी माता एक साथ कांग्रेस को भी झटका दिया है। इसके साथ नगला कुबड़ा जिला पंचायत क्षेत्र से निर्दलीय विजयी रही अनीता देवी पत्नी विपिन कुमार, एथल बुजुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र से विजई रही निर्दलीय रेनू बाला, मजाहिदपुर सत्ती वाला से विजय नहीं निर्दलीय अंजू, दरियापुर दयालपुर से विजई रहे फरहीन, भंगेड़ी महावतपुर से विजई हुई खुर्शीदा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही पोहाना क्षेत्र पंचायत से निर्दलीय विजई प्रत्याशी इमरान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आमिर अली बधेड़ी राजपूताना से निर्दलीय, दिलशाद खानपुर से कांग्रेस से जीते, नीतीश चौधरी ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिन ग्राम प्रधानों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उनमें पुहाना से ग्राम प्रधान यूनुस, झागा मजरी से ग्राम प्रधान इकबाल, पाडली गंगा से ग्राम प्रधान अखलाक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इसके अतिरिक्त कांग्रेस के युवा प्रदेश महामंत्री मनीष चौधरी और उत्तराखंड किसान कांग्रेस व खानपुर विधानसभा के प्रभारी अमित कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर जिन जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया उनको भी बधाई और शुभकामनाएं देते हैं और उनको विश्वास दिलाते हैं कि उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता से जो वादा किया है उसको भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की सरकार शत-प्रतिशत पूरा करेगी।

