राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन को देश भर में मनाया।
देहरादून– आज देश भर में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन को देश भर में मनाया जा रहा है वहीं उत्तराखंड में गाँधी जयन्ती के दिन ही उत्तर प्रदेश से पृथक राज्य की माँग कर रहे राज्य आंदोलनकारियों पर आज ही के दिन मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर उस समय की मुलायम सरकार के द्वारा गोलियां बरसाने का काम किया गया जिसमें कई आंदोलनकारियो को अपनी जान गवानी पड़ी थी जिसकी वर्षी भी मनाई जा रही है इस मोके पर बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा आज का दिन हम सब के लिए दिल को झकझोरने वाला दिन है जिस तरह से राज्य निर्माण के लिए हमारे आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी इसको प्रदेश कभी भी भुला नही पायेगा और आने वाली पीढ़ी भी इसे याद रखेगी हम सभी लोग इस शहादत दिवस पर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते है।

