पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूडी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी ने उनके आवास पहुंचे,मिठाई खिलाकर दी बधाई।

पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूडी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी ने उनके आवास पहुंचे,मिठाई खिलाकर दी बधाई।
Spread the love

देहरादून–  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रहे भुवन चंद्र खंडूरी के जन्मदिवस पर उनको गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है। यमुना कॉलोनी स्तिथ आवास पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी संगठन मंत्री अजय कुमार, बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्री गणेश जोशी पहुंचे। वहीं सीएम धामी ने बधाई दी है तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के पुत्र और पुत्री ने उनके पद चिन्हों पर चलने की बात कही।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूडी का जन्मदिन आज विधान सभा अध्यक्ष के शासकीय आवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने पिता की दीर्घायु की कामना के लिए हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई बड़े नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर मेजर जनरल भुवन चंद खंडूडी को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेजर जनरल साहब ने लंबे समय तक देश और प्रदेश की सेवा की है, धामी ने कहा की भुवन चंद खंडूरी के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है और राज्य में उनके द्वारा अनेकों विकास कार्य किए गए हैं जो आज भी मील का पत्थर साबित होता है। उन्हें कहा कि जन्मदिन के इस मौके पर वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी स्वस्थ हों और दीर्घायु हों।

पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने परिवार सहित केक काटकर अपने पिता का जन्मदिन मनाया। इस दौरान स्पीकर आवास पर सुबह से ही शुभकामना देने के लिए नेताओं एवं लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *