RSS नेता विपिन कर्णवाल के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, आप ने कोतवाली में दी तहरीर।
देहरादून– अंकिता भंडारी के अलावा अन्य महिलाओं के ऊपर आरएसएस के नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। नगर कोतवाली में प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद पुलिस के पास आप ने शिकायत की है। आप की प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन का कहना है कि आरएसएस नेता विपिन कर्नवाल जो कि महिलाओं के बाहर काम करने को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके लिए थाना अध्यक्ष को तहरीर दी है। एक तरफ तो भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है दूसरी और उन्हीं के नेता महिलाओं के सम्मान में गलत शब्दों का इस्तेमाल करके उनका अपमान करते है।


