विधानसभा बैकडोर भर्ती पर स्पीकर ऋतु खंडूड़ी का एक्शन, बाहर निकालने को लेकर आदेश किये जारी।
देहरादून– विधानसभा में बैकडोर भर्ती मामले में अब कार्यवाही होनी शुरू हो चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कुछ दिन पहले 228 लोगो को नौकरी से बाहर करने का एलान किया था। जिसमें कल करीब 40 लोगो को आदेश तामिल कराए गए। वहीं अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का कहना है कि आज भी करीब 100 लोगो को आदेश रिसीव कराए जायेंगे। साथ ही नियम विरुद्ध जो भी नियुक्तियां हुई है, उनके खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।

