देहरादून सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर-मन्त्री प्रेमचंद अग्रवाल को लगा एक ओर झटका सूत्र।

देहरादून सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर-मन्त्री प्रेमचंद अग्रवाल को लगा एक ओर झटका सूत्र।
Spread the love

देहरादून सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

शहरी विकास विभाग में 74 अधिकारी कर्मियो की तबादला लिस्ट जारी कराकर विदेश जर्मनी रवाना हुए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को झटका सूत्र

मुख्यमंत्री धामी ने लगाया विटो तबादला लिस्ट स्थगित हुई

विवाद बवाल की आशंका देखते हुए सीधा मुख्यमंत्री धामी ने सीधा लिस्ट रोक दी सूत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारदर्शिता पर एक बड़ा संदेश दिया

दिल्ली से जर्मनी रवाना हुए शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा बीती शाम अपने शहरी विकास विभाग में किए गए 74 कर्मियों के बंपर तबादलों पर मुख्यमंत्री कार्यालय से तत्काल रोक लगा दी गई है,

सीएम धामी ने तबादलों पर रोक लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है, उत्तराखंड विधानसभा बैकडोर भर्ती को लेकर विवादों में घिरे शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने एक और नए विवाद को जन्म दे दिया है, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अपने शहरी विकास विभाग में 74 कर्मचारियों के बंपर तबादले कर सुबह-सुबह जर्मनी निकल गए हैं। लेकिन इन बंपर तबादलों पर विवाद खड़े होने से पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर तत्काल रोक लगा दी है, जानकारी है कि 17 सितंबर देर रात शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के शहरी विकास विभाग में 74 लोगों के ट्रांसफर की लिस्ट तैयार की गई थी,  ट्रांसफर की इस लिस्ट पर मंजूरी देने के बाद सुबह होते ही शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जर्मनी के लिए रवाना हो गए, लेकिन मंत्री अग्रवाल के जर्मनी के लिए उड़ान भरने से कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह फैसला पलट दिया और तत्काल प्रभाव से इन तबादलों को निरस्त कर दिया।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *