दोस्तो के साथ घूमने गया युवक बरसाती नाले में तेज़ बहाव में बहा,वीडियो हुआ वायरल।

दोस्तो के साथ घूमने गया युवक बरसाती नाले में तेज़ बहाव में बहा,वीडियो हुआ वायरल।
Spread the love

हल्द्वानी– हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक युवक को नदी पार कर रहा था, तभी अचानक नाले के तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। लेकिन युवक का कुछ पता नही चल पाया।

जानकारी के मुताबिक, 27 वर्षीय पंकज थापा निवासी छडायल शनिवार को अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बसानी की तरफ घूमने गया था, जहां वो शाम करीब 6 बजे बसानी से बल्दियाखान की तरफ जाने के लिए भाखड़ा नाले को पार करने लगा, तभी वो नाले के तेज बहाव में बह गया, जिससे वो चंद सेकेंडों में ही ओझल हो गया।

मुखानी थाना प्रभारी राकेश बोहरा ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ की टीम नदी के तीन किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चला चुकी है, लेकिन युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है, अभी भी युवक की तलाश की जा रही है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा लोगों से बरसात के दौरान नदी नालों से दूर रहने की अपील लगातार की जाती रही है। जिससे बड़ी हनहोनी से बचा जा सके।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *