सरकारी नोकरी की भ्रामक सूची बनाकर फेक आईडी द्वारा सोशल मीडिया में वायरल करने को लेकर 66C आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज।

सरकारी नोकरी की भ्रामक सूची बनाकर फेक आईडी द्वारा सोशल मीडिया में वायरल करने को लेकर 66C आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज।
Spread the love

देहरादून– शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की, उन्होंने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि संघ के पदाधिकारियों को बदनाम करने के लिए एक फेक लिस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री से इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को मामले की पूरी जांच कर समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

उत्तराखंड आरएसएस के प्रांत प्रचारक के खिलाफ सोशल मीडिया में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर भ्रामक प्रचार-प्रसार वाली एक सूची वायरल हो रही है।

इस मामले में शनिवार को आरएसएस के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी अशोक कुमार से भी मुलाकात की और कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

दिनेश सेमवाल प्रांत कार्यवाह आरएसएस उत्तराखंड प्रांत द्वारा एक एफआईआर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर दी गई जिसमे उत्तराखंड प्रांत प्रचारक युद्धवीर यादव द्वारा वर्ष 2017 से 2022 के मध्य पद का दुरुपयोग कर सरकारी नौकरी लगाने का फर्जी, कूटरचित दस्तावेज कुछ लोगो द्वारा भ्रामक सूची बनाकर फेक आईडी द्वारा सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है

उपरोक्त एफआईआर में कहा गया है की उपरोक्त फर्जी कूट रचित लिस्ट में उल्लेखनीय लोग न तो उक्त स्थान पर नियुक्त है न तो कार्यरत है। उपरोक्त भ्रमित खबर को फैला कर समाज में घृणा और वैमनस्य फैलाया जा रहा है
उपरोक्त सूचना पर सीसीपीएस देहरादून पर धारा 501/505 आईपीसी व 66C आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगो द्वारा फेक न्यूज और फर्जी आईडी द्वारा भ्रामक खबरे प्रसारित की जा रही है,ऐसे लोगो को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और किसी भी ऐसे अपराधियो को बक्शा नही जायेगा जो लोक शांति और कानून का उलंघन करेंगे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *