शहादत को नमन के साथ सेवा पखवाड़े की शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर की सीएम धामी ने नई पहल* – शहीद मेजर विभूति ढौंड़ियाल और मेजर बिष्ट के परिजनों को किया सम्मानित।

शहादत को नमन के साथ सेवा पखवाड़े की शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर की सीएम धामी ने नई पहल*  – शहीद मेजर विभूति ढौंड़ियाल और मेजर बिष्ट के परिजनों को किया सम्मानित।
Spread the love

देहरादून– प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के तौर मना रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेजर विभूति ढौंडियाल और मेजर चित्रेश बिष्ट को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने भारत मां के इन वीर सपूतों को याद करते हुए सेवा पखवाड़े की शुरुआत की। रिमझिम बरसात के बीचपरिवारों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार सुबह शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास गये और इसके बाद नेशविला रोड पर शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के आवास पर पहुँचे। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां उनके द्वारा शहीदों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके उपरांत उन्होंने दोनों शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के इन लालों को मैं नमन करता हूं। इस दौरान उन्होंने दोनों शहीदों के परिजनों का हाल-चाल भी जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल से प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं शतायु होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित थे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *